🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शासकीय भूमि पर बिना पट्टे के रह रहे लोगों को भी मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

👤
DD
👁 1971 व्यूज
📍 Bhopal
शासकीय भूमि पर बिना पट्टे के रह रहे लोगों को भी मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
22 अप्रैल 2021। प्रदेश के शहरों में शासकीय भूमि पर बिना पट्टे के रह रहे लोगों को भी अब पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिये नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि 31 दिसम्बर 2014 की स्थिति में शासकीय भूमि पर निवासरत 20 हजार 35 व्यक्तियों को पट्टे नहीं मिल सके हैं। ऐसा इसलिये हुआ है कि इन व्यक्तियों की शासकीय भूमि की नोईयत नहीं बदली गई है। इसके कारण इन व्यक्तियों को पीएम आवास योजना लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इसलिये निर्धारित प्रक्रिया के तहत नोईयत बदली जाये और पट्टे वितरित किये जायें। यह कार्य अगले तीन माह में पूरा कर लिया जाये। चूंकि अभी जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त नहीं हैं इसलिये जिला कलेक्टर से नोईयत बदलने की प्रक्रिया का अनुमोदन लिया जाये।
इन शहरों में यह है स्थिति :
जबलपुर शहर में 2465, छतरपुर शहर में 23, रीवा शहर में 743, शहडोल में 936, उमरिया शहर में 135, अनूपपुर शहर में 1736, सिवनी शहर में 112, बालाघाट शहर में 723, नरसिंहपुर शहर में 926, डिण्डौरी शहर में 27, मण्डला शहर में 143, दमोह शहर में 1998, निवाड़ी शहर में 330 तथा पन्ना शहर में 13 व्यक्तियों को पट्टे नहीं मिलने से पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सतना, छिन्दवाड़ा एवं सिंगरौली शहर में ऐसे व्यक्तियों की संख्या शून्य है।

डॉ. नवीन जोशी
Tags :