🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बुन्देलखण्ड पैकेज में घोटाला करने का मामला रफादफा.....

👤
DD
👁 1882 व्यूज
📍 Bhopal
बुन्देलखण्ड पैकेज में घोटाला करने का मामला रफादफा.....
जल संसाधन के सात अफसरों को दिया गया सिर्फ परिनिन्दा का दण्ड
5 जून 2021। राज्य सरकार ने बुन्देलखण्ड पैकेज में घोटाला करने वाले जल संसाधन विभाग के सात अफसरों को सिर्फ परिनिन्दा का दण्ड देकर मामला रफा-दफा कर दिया है।
इन अफसरों के नाम हैं : तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी वीके रावत, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी आरके तिवारी, तत्कालीन उपयंत्री आरपी शर्मा, तत्कालीन उपयंत्री आरपी पाराशर, तत्कालीन उपयंत्री केबी मिश्रा, तत्कालीन उपयंत्री एससी जैन तथा तत्कालीन उपयंत्री एलएल चौरसिया। इन पर आरोप था कि उन्होंने बुंदेलखण्ड पैकेज के क्रियान्वयन में अनियमितता की तथा मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता ने इसकी जांच की थी। इन पर आरोप था कि उन्होंने बरियापुर बांयी नहर परियोजना में 0 किमी से 49 किमी की सीाी लाईनिंग कार्य में सीमेंट, कांक्रीट की स्ट्रेन्थ मान दण्डानुसार न कराकर अमानक स्तर पर की एवं लाईनिंग कार्य में अत्यधिक क्रेक्स पाये जाने से लाईनिंग कार्य में ज्वाईंट फिलिंग का कार्य भी नहीं किया गया।
इन सातों अफसरों को 13 अक्टूबर 2017 को आरोप-पत्र जारी किये गये थे। इस मामले में पवन घुवारा ने हाईकोर्ट में रिट पिटिशन भी लगाई थी। आरोप-पत्र के जवाब में अफसरों ने बताया था कि इंगित कमियों का सुधार कार्य एजेन्सी द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अभियंता धसान केन कछार सागर ने अपने अभिमत में कहा भी कि कमियां वार्षिक मरम्मत में सुधार योग्य थीं। सुधार किये जाने से शासन को कोई वित्तीय हानि भी नहीं हुई है। चूंकि इन अफसरों की सुपरवीजन की कमी पाई गई थी इसलिये उन्हें अब परिनिन्दा के दण्ड से दण्डित किया गया है और प्रकरण समाप्त कर दिया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :