🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बैरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 27 को

👤
Digital Desk
👁 18074 व्यूज
📍 Bhopal
बैरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 27 को
राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर को दिए निर्देश

भोपाल 20 सितंबर 2016। बैरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष व जनपद के वार्ड -16 से सदस्य हकीम खान उर्फ पप्पू भाई को पद से हटाए जाने के बाद रिक्त हुए पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 27 सितंबर को होगा। इस संबंध में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग सुनीता त्रिपाठी ने कलेक्टर निशांत वरवड़े को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में यह कहा गया है कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 27 सितंबर को सभी जनपद सदस्यों का सम्मेलन बुलाकर अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए।



गौरतलब है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने 31 अगस्त को अब्दुल हकीम खान उर्फ पप्पू भाई को अयोग्य घोषित करते हुए संभागायुक्त और कलेक्टर को उन्हें तत्काल पद से हटाने के आदेश दिए थे। गुरूवार को कलेक्टर निशांत वरवड़े ने आदेश जारी करते हुए बैरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष व जनपद के वार्ड -16 से सदस्य हकीम खान उर्फ पप्पू भाई को पद से हटा दिया था तथा दोनों ही पद को रिक्त घोषित कर दिया गया था।
Tags :