🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 104 आवेदकों ने दिए आवेदन

👤
Admin
👁 19092 व्यूज
📍 2
कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 104 आवेदकों ने दिए आवेदन


भोपाल : मंगलवार, जून 28, 2016। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर कलेक्टर श्रीमती दिशा नागवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कुल 104 आवेदकों द्वारा आवेदन दिये गये।

आवेदक माजिद मियां निवासी आलम नगर बायपास के दिव्यांग हैं । इन्हें शासन द्वारा पूर्व में 275 रूपये पेंशन प्राप्त होती थी अब कुछ माह से एक सौ रूपये पेंशन प्राप्त हो रही है । इनके जीवन यापन का पेंशन ही एकमात्र सहारा है । शासन द्वारा माजिद को झुग्गी के स्थान पर चौथी मंजिल पर आवास आवंटित हुआ है विकलांगता के कारण इन्हें चौथी मंजिल पर आने जाने में असुविधा होती है । श्री माजिद द्वारा प्रथम तल पर आवास आवंटन एवं पूर्ण पेंशन देने के लिए शासन से मांग की है ।

अपर कलेक्टर श्रीमती दिशा नागवंशी ने नगर निगम अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया ।

Tags :