🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

5 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन की हुई जाँच, विशेष न्यायालयों में 11 हजार से अधिक प्रकरण प्रस्तुत

👤
Digital Desk
👁 17588 व्यूज
📍 भोपाल
5 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन की हुई जाँच, विशेष न्यायालयों में 11 हजार से अधिक प्रकरण प्रस्तुत
अनियमितता के 84 हजार प्रकरण में 69 करोड़ से अधिक की वसूली

20 सितम्बर 2016। मध्यप्रदेश की पूर्व, मध्य और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न क्षेत्र में चालू साल में अगस्त तक 5 लाख 2 हजार 532 उच्च दाब एवं निम्न दाब बिजली कनेक्शन की जाँच की गई। जाँच में 84 हजार 88 बिजली कनेक्शन में अनियमितताएँ पाई गई या चोरी के प्रकरण दर्ज करवाए गए। प्रकरण में तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 69 करोड़ 64 लाख 8 हजार रूपए की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान विशेष न्यायालय में 11 हजार 574 प्रकरण बिजली चोरी या अनियमितता के प्रस्तुत किए गए।



पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर, सागर और रीवा क्षेत्र में एक लाख 98 हजार 552 बिजली कनेक्शन की जाँच में से 42 हजार 412 प्रकरण में बिजली चोरी या अनियमितताएँ पाई गई। इन प्रकरण में 27 करोड़ 81 लाख 38 हजार रूपए की राजस्व वसूली की गई और 7 हजार 213 बिजली चोरी या अनियमितता के प्रकरण विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।



पश्रिचम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 636 बिजली कनेक्शन की जाँच की गई तथा 20 हजार 458 कनेक्शन में बिजली चोरी या अनियमितता के प्रकरण पकड़े गए। प्रकरणों में 20 करोड़ 93 लाख 58 हजार रूपये की राजस्व वसूली की और 2623 प्रकरण विशेष न्यायालयों में प्रस्तुत किए गए।



मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल और ग्वालियर क्षेत्र में 63 हजार 344 बिजली कनेक्शन की जाँच में 21 हजार 218 में बिजली चोरी या अनियमितता करना पाया गया। ऐसे उपभोक्ताओं से 20 करोड़ 89 लाख 12 हजार रूपए की वसूली की गई । कंपनी ने 1738 प्रकरण विशेष न्यायालयों में प्रस्तुत किए।
Tags :