🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राज्यपाल से अपील करने पर न केवल वेतनवृध्दि रोकने का दण्ड खत्म हुआ बल्कि निलम्बन अवधि का वेतन भी मिलेगा

👤
DD
👁 1258 व्यूज
📍 Bhopal
राज्यपाल से अपील करने पर न केवल वेतनवृध्दि रोकने का दण्ड खत्म हुआ बल्कि निलम्बन अवधि का वेतन भी मिलेगा
भोपाल 3 सितंबर 2021। राज्यपाल से अपील करने पर राज्य के जल संसाधन विभाग के एक अधीक्षण यंत्री का न केवल वेतनवृध्दि रोकने का दण्ड खत्म हुआ बल्कि ढाई साल निलम्बित रहने की अवधि का पूरा वेतन भी मिल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्मदा विकास संभाग, खरगौन पर इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर के कार्य के टर्न-की अनुबंध के ठेकेदार मेसर्स गायत्री बीसीपीपीएल संयुक्त उपक्रम को 3 करोड़ 3 लाख रुपयों करोड़ का वित्तीय लाभ पहुंचाने, महालेखाकार की अंकेक्षण आपत्ति के बावजूद ठेकेदार को भुगतान करते रहने और केवल 1 करोड़ 8 लाख रुपयों की वसूली करने, संभागीय लेखापाल की आपत्ति के बाद भी ठेकेदार से धनराशि की पूरी वसूली नहीं करने आदि गंभीर अनियमितताओं के लिये प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर अधीक्षण यंत्री व्हीके देवड़ा 26 जून 2014 से निलंबित किया गया था। प्रकरण के प्रचलित रहते देवड़ा को 29 नवम्बर 2016 को निलंबन से बहाल किया गया।
4 अगस्त 2014 को देवड़ा के विरूद्ध सिविल सेवा नियम के अंतर्गत उनकी दो वार्षिक वेतनवृद्वि संचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति अधिरोपित कर प्रकरण समाप्त किया गया, किन्तु देवड़ा की निलंबन अवधि का निराकरण नहीं किया गया। इस वेतनवृध्दि को रोकने के दण्डादेश के विरूद्ध देवड़ा द्वारा राज्यपाल से अपील की गई जिस पर जल संसाधन विभाग ने अब दण्डादेश खत्म कर भविष्य के लिये चेतावनी देते हुए दोष मुक्त कर दिया। यही नहीं, देवड़ा की निलंबन अवधि को कर्तव्य पर व्यतीत अवधि मान्य कर, निलंबन अवधि के संपूर्ण वेतन भत्ते (निलबंन अवधि में भुगतान किये गये जीवन निर्वाह भत्ते की राशि का समायोजन कर) का भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :