🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब नगरीय क्षेत्रों की कृषि भूमियों पर नहीं लगेगा सम्पत्ति कर

👤
DD
👁 1842 व्यूज
📍 Bhopal
अब नगरीय क्षेत्रों की कृषि भूमियों पर नहीं लगेगा सम्पत्ति कर
डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 9 सितंबर 2021। प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थित कृषि भूमियों पर अब सम्पत्ति कर नहीं लगेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने एक साल पहले बनाये मप्र नगरपालिका भवनों एवं भूमियों के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण नियम 2000 में बदलाव कर दिया है।
दरअसल उक्त नियमों में प्रावधान था कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थित सभी भवनों एवं भूमियों पर हर साल रिवाईस होने वाली कलेक्टर गाईड लाईन के हिसाब से सम्पत्ति कर में बढ़ौत्तरी होगी। कलेक्टर गाईड लाईन बाजार मूल्य बढऩे के कारण रिवाईस होती है। नियमों में प्रावधान था कि यदि कलेक्टर गाईड लजाईन में सम्पत्ति का मूल्य दस प्रतिशत से अधिक बढ़ता है तो सम्पत्ति कर में सिर्फ दस प्रतिशत तक ही वृध्दि की जायेगी। यदि गाईड लाईन के हिसाब से किसी वर्ष सम्पत्तियों का मूल्य नहीं बढ़ता है तो सम्पत्ति कर वही रहेगा जो पिछले वर्ष में था। इन सम्पत्तियों में कृषि भूमियां भी आ गई थीं जिससे उन पर खेती करने वाले किसानों के लिये खेती करने की लागत बढ़ रही थी।
इसी लिये अब राज्य सरकार ने उक्त नियमों में प्रावधान कर दिया है कि यदि नगरीय क्षेत्र में ऐसी भूमि, जिस पर कृषि हो रही है, कर योग्य सम्पत्ति मूल्य की गणना के प्रयोजन से मुक्त रहेगी। इस प्रावधान से अब नगरीय क्षेत्रों की खेती वाली कृषि भूमियों पर अब न ही सम्पत्ति कर लगेगा और न ही हर साल कलेक्टर गाईड लाईन के हिसाब से बढऩे वाले सम्पत्ति कर की वसूली होगी।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1997 में राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों की कृषि भूमियों को सम्पत्ति कर के भुगतान से छूट प्रदान की थी। 28 सितम्बर 2020 को प्रभावश्ील मप्र नगरपालिका भवनों एवं भूमियों के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण नियम के कारण नगरीय क्षेत्रों की कृषि भूमियां भी आ गई थीं ये भी सम्पत्ति कर के दायरे में आ गई थीं। इसीलिये अब नियमों में बदलाव कर कृषि भूमि को सम्पत्ति कर से छूट प्रदान कर दी गई है। इन पर अब न ही सम्पत्ति कर लगेगा और न ही इसमें कलेक्टर गाईड लाईन के हिसाब से बढ़ौत्तरी होगी।
Tags :