🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन, मेधा पाटकर ने कहा- NGT के आदेशों का नहीं हो रहा पालन

👤
Digital Desk
👁 18731 व्यूज
📍 Bhopal
नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन, मेधा पाटकर ने कहा- NGT के आदेशों का नहीं हो रहा पालन
नर्मदा घाटी के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र और जल ग्रहण क्षेत्र में अवैध रेत खनन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष मंगलवार को सुनवाई हुई.



इस सुनवाई में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर शपथ पत्र देकर कहा कि एनजीटी के आदेश के बावजूद अलीराजपुर, धार, खरगोन और बड़वानी के कलेक्टर, एसपी, खनन अधिकारी ने एनजीटी के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं.



अवैध रेत खनन रोकने के लिए उन्होंने चेक पोस्ट नहीं बनाए हैं. बारिश में मछली के प्रजनन का काल होता है. इस दौरान रेत के उत्खनन पर रोक रहती है, लेकिन इस दौरान भी उत्खनन जारी रहा. इसका शपथपत्र भी उन्होंने एनजीटी में पेश किया.



उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अवैध रेत खनन रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. नर्मदा के दोनों किनारों पर अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है.



इससे नदी के किनारे कट गए हैं और जलीय जीवन खतरे में आ गया है. ये सीधे तौर पर्यावरण प्रोटेक्शन एक्ट 1986 का उल्लंघन है. एनजीटी ने सरकार से 28 सितंबर को पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.
Tags :