🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब दहेज प्रताडऩा की शिकायतें मायके से भी हो सकेंगी....

👤
DD
👁 1515 व्यूज
📍 Bhopal
अब दहेज प्रताडऩा की शिकायतें मायके से भी हो सकेंगी....
मप्र महिला अपराध शाखा ने राज्य में जारी किये निर्देश
घटना स्थल के क्षेत्राधिकार की परेशानी नहीं होगी
भोपाल 10 अक्टूबर 2021। प्रदेश में अब दहेज प्रताडऩा की शिकायतें मायके से भी हो सकेंगी, पुलिस थाने ससुराल क्षेत्र के थाने में जाकर शिकायत करने का बहाना नहीं बना पायेंगे।
पुलिस मुख्यालय में महिला अपराध शाखा की एडीजीपी प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भेजकर कहा है कि दहेज प्रताडऩा की धारा 498 ए भादवि के प्रकरणों में पुलिस मुख्यालय में शिकायतें आ रही हैं कि पति एवं उसके परिजनों द्वारा पीडि़त महिला जो ससुराल से निकाल दी गई हो या प्रताडऩा से तंग आकर स्वयं घर छोडक़र चली गई हो, अपने मायके में आश्रय ले लेती है तथा जब वह थाने जाती है तो उसे यह कहा जाता है कि आपको घटना स्थल (जहां ससुराल स्थित है) के क्षेत्राधिकार के थानों में जाकर अपराध पंजीबध्द कराना होगा। एडीजीपी ने इस प्रक्रिया को अनुूचित कहा है तथा निर्देश दिये हैं कि पीडि़ता के मायके के क्षेत्र के थाने में भी दहेज प्रताडऩा का अपराध पंजीबध्द किया जाये। यदि पीडि़त महिला प्रताडऩा उपरान्त किसी अन्य क्षेत्र में आश्रय ले रही है तो उस क्षेत्र के थाने में भी अपराध दर्ज किया जाये।
एडीजीपी ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के रुपाली देवी विरुध्द उप्र के मामले में 9 अप्रैल 2019 को दिये निर्णय का भी हवाला दिया गया है जिसमें उक्त बातें कही गई हैं।




डॉ. नवीन जोशी
Tags :