🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

निर्भया फण्ड से मप्र में महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन योजना

👤
DD
👁 1588 व्यूज
📍 Bhopal
निर्भया फण्ड से मप्र में महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन योजना
देश में पहली बार इसमेंं 28 करोड़ की राशि होगी खर्च

डॉ. नवीन जोशी

11 अक्टूबर 2021। देश में पहली बार निर्भया फण्ड का उपयोग मप्र में महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन में किया जायेगा। इस योजना को न केवल केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है बल्कि इसके लिये करीब सत्रह करोड़ रुपयों की राशि भी जारी कर दी गई है। इस राशि में राज्य सरकार भी 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी तथा इस प्रकार कुल 28 करोड़ रुपये इस योजना में व्यय किये जायेंगे। इसी माह अक्टूबर के अंत में इस योजना की लांचिंग करने की तैयारी है।
इस योजना को प्रदेश के 30 पर्यटन कल्स्टरों के 50 डेस्टीनेशन में शुरु किया जायेगा। इनमें सांची, बांधवगढ़, कान्हा, खजुराहो, ओरछा, पचमढ़ी, पन्ना, पेंच, जबलपुर, अमरकंटक, भेड़ाघाट, चित्रकूट, दतिया, मैहर आदि भी शामिल हैं। इस योजना में पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग तथा पर्यटन विभाग भी भागीदारी करेगा।
इस योजना के तहत, पर्यटन स्थलों पर ऐसा माहौल तैयार किया जायेगा जहां पर महिलाएं अकेली भी सैर सपाटे के लिए आ सकें। उनको न सिर्फ सुरक्षा का अहसास कराया जायेगा बल्कि उनके आस-पास भी महिलाओं का ही साथ रहेगा। इन स्थानों पर पुलिस के साथ रिक्शा चालक से लेकर गाइड और होटलों का स्टॉफ भी महिला ही रहेगा। इसके लिए आसपास के गांवों की महिलाओं को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है और उन्हें आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दी जायेगी। इन पर्यटन केंद्रों पर महिला पुलिस की तैनाती भी की जाएगी।
Tags :