🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नगरीय निकायों के पार्षद पद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को देना होगी खर्चे की जानकारी

👤
DD
👁 1840 व्यूज
📍 Bhopal
नगरीय निकायों के पार्षद पद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को देना होगी खर्चे की जानकारी
नगरीय निकायों के पार्षद पद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को देना होगी खर्चे की जानकारी

डॉ. नवीन जोशी

1 नवंबर 2021। आने वाले समय में राज्य में होने जा रहे त्रिस्तरीय नगरीय निकाय चुनावों में पार्षद पद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को अपने चुनाव व्यय की जानकारी उसी प्रकार से जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी जैसे विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के प्रत्याशियों द्वारा दी जाती है। ऐसा न करने पर उनका निर्वाचन शून्य हो सकेगा या उन्हें आगे चुनाव लडऩे के अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
चुनाव में व्यय की जाने वाली राशि की सीमा :
राज्य निर्वाचन आयोग ने पार्षद पद पर चुनाव लडऩे के लिये व्यय की जाने वाली राशि का भी निर्धारण किया हुआ है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगमों में 8 लाख 75 हजार रुपये तथा दस लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में 3 लाख 75 हजार रुपये राशि व्यय की जा सकेगी। इसी प्रकार,
नगर पालिका के चुनाव में एक लाख से अधिक जनसंख्या वाली नगर पालिका में 2 लाख 50 हजार रुपये, 50 हजार से 1 लाख तक की जनसंख्या वाली नगर पालिका में 1 लाख 50 हजार रुपये तथा 50 हजार से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका में 1 लाख रुपये चुनाव प्रचार में व्यय किये जा सकेंगे। नगर परिषदों में पार्षद पद के चुनाव में 75 हजार रुपये की राशि चुनाव प्रचार पर व्यय की जा सकेगी।
Tags :