🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कृषि उपज मंडियों में रिक्त 121 गोदाम तीस साल के लायसेंस पर दिये जायेंगे

👤
DD
👁 1662 व्यूज
📍 Bhopal
कृषि उपज मंडियों में रिक्त 121 गोदाम तीस साल के लायसेंस पर दिये जायेंगे
भोपाल 20 नवंबर 2021। प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में रिक्त पड़े 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले कुल 121 गोदाम अब तीस साल के लायसेंस पर मंडी व्यापारियों को दिये जायेंगे। इससे मंडी समितियों की आय में वृध्दि होगी। इसके लिये राज्य मंडी बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिये हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि मंडी बोर्ड के संभागीय कार्यालय उज्जैन में 29, भोपाल में 21, इंदौर में 10, रीवा में 1, ग्वालियर में 34, सागर में 22 एवं जबलपुर में 4 गोदाम खाली हैं। इन गोदामों को वर्ष 2009 में बने नियमों के अनुसार आवंटित करने के लिये कहा गया है। इन गोदामों को पट्टे पर न दिया जाकर तीस साल के लायसेंस पर निर्धारित शुल्क लेकर दिया जा सकेगा। अजाजजा वर्ग के व्यापारियों को दस प्रतिशत का आरक्षण भी आवंटन में दिया जायेगा।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :