🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

संगठित क्षेत्र के मजदूरों को अब विवाह, अंत्येष्टि तथा कल्याणी योजना का लाभ लोक सेवा गारंटी में मिलेगा

👤
DD
👁 1752 व्यूज
📍 Bhopal
संगठित क्षेत्र के मजदूरों को अब विवाह, अंत्येष्टि तथा कल्याणी योजना का लाभ लोक सेवा गारंटी में मिलेगा
भोपाल 21 नवंबर 2021। प्रदेश के संगठित क्षेत्र के मजदूरों को अब विवाह, अंत्येष्टि एवं कल्याणी योजना के तहत सहायता राशि लोक सेवा गारंटी कानून के अंत्र्गत निश्चित समयावधि में श्रम कल्याण निधि से मिलेगी। इसके लिये राज्य के श्रम विभाग ने अपने सभी श्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि विवाह सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक की दो पुत्रियों तक एवं स्वयं कार्यरत महिला श्रमिक के विवाह के लिये एकमुश्त 15 हजार रुपये सहायता राशि प्रति विवाह प्रदान की जाती है। लोक सेवा गांरटी कानून के तहत ऑनलाईन आवेदन करने पर यह सहायता राशि अब 30 दिन में प्राप्त हो जायेगी। लेकिन इसके लिये आवेदन विवाह की तिथि से अधिकतम 15 दिन पूर्व या विवाह तिथि के एक दिन के पूर्व करना होगा। विवाह उपरान्त आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे।
इसी प्रकार, श्रमिक या उसके परिजनों की मृत्यु पर अंत्येष्टि सहायता भी लोक सेवा के तहत आवेदन करने पर 30 दिनों में मिलेगी जोकि 6 हजार रुपये होगी। इसके अलावा, श्रमिक की मृत्यु पर उसकी बेवा पत्नी को लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदन देने पर वर्ष में दो बार छह-छह हजार रुपये सहायता राशि आवेदन करने के बाद 30 दिन में प्रदान की जायेगी।


Tags :