🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

48 जिलों में एक-एक उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी छात्रावास बनेगा

👤
DD
👁 2170 व्यूज
📍 Bhopal
48 जिलों में एक-एक उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी छात्रावास बनेगा
डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 15 दिसंबर 2021। प्रदेश के 48 जिलों में कुल 207 करतूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित है। शाजापुर, नरसिंहपुर, दतिया एवं रायसेन जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित नहीं है। जिन जिलों में ये विद्यालय हैं उनमें से किसी एक को उत्कृष्ट विद्यालय/छात्रावास घोषित किया जायेगा।
उक्त संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एम ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि उत्कृष्ट छात्रावास घोषित करने का उद्देश्य कक्षा 6 से प्रतिभाशाली छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने के समुचित अवसर प्रदान करना, छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-प्रशासनिक व्यवसायिक एवं तकनीकी परीक्षाओं के लिए स्तरानुसार अवसर के साथ आधार प्रदान करना, उत्कृष्ट संस्था में होने वाले शैक्षणिक प्रयोग, शिक्षण तकनीक, अधोसंरचना विकास का उत्कृष्टता प्रदान करते हुये अन्य छात्रावासों के लिए आदर्श के रूप में विकसित करना, शारीरिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुये छात्राओं को आदर्श नागरिक के रूप में तैयार करना है। संचालक ने बताया है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में सत्र 2022-23 से एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को उत्कृष्ट छात्रावास के रूप में विकसित किया जायेगा।
ऐसे किया जायेगा चयन :
जिला/विकासखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय यहां वर्तमान में पर्याप्त, अधोसंरचना हो तथा भविष्य में विस्तार के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो। चयनित छात्रावास विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित मॉडल स्कूल/उत्कृष्ट विद्यालय एवं जनजाति विभाग का (विशेष अवासीय स्कूल) छात्रावास से निकटतम दूरी पर हो। छात्रावास के चयन में उन छात्रावासों को प्राथमिकता दी जाये जो कक्षा 6 से 12 तक उन्नत हो गये हैं या आगामी वर्षों में कक्षा 6 से 12 तक उन्नयन होने की पात्रता रखते हों। चयनित छात्रावास का जिला इकाई से अनुमोदन लिया जाये।
Tags :