🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार

👤
Digital Desk
👁 19174 व्यूज
📍 नयी दिल्ली
फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार
21 सितंबर 2016, ई-कारोबार से जुड़ी घरेलू कंपनी फ्लिपकार्ट के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गयी है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली कंपनी बन गयी है।



बेंगलुरू की कंपनी ने उपयोगकर्ताओं का आधार पिछले साल के मुकाबले दोगुना कर लिया है। कंपनी ने पिछले छह महीने में 2.5 करोड़ उपयोगकर्ताओं को जोड़ा है।



फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिन्नी बंसल ने कहा, बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद, सस्ता और आनलाइन खरीदारी करने वाले लाखों भारतीयों तक पहुंच का जो हमारा प्रयास है, उसमें यह एक छोटा कदम है। यह उपलब्धि हमें खरीदारी के लिहाज से वैश्विक स्तर की कंपनी बनाने के लिये प्रेरित करेगी।



देश की प्रमुख स्टार्ट-अप कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट में निवेश करने वालों में टाइगर ग्लोबल एसेल पार्टर्नस, मोर्गन स्टेनले और टी रो शामिल हैं। कंपनी ने अब तक तीन अरब डालर से अधिक का वित्त पोषण जुटाया है और माइंत्रा, फोन पे और लेट्स बाय जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने क्यूब 26, नेस्ट अवे और ब्लैक बक जैसी स्टार्ट-अप कंपनियों में निवेश भी किया है।
Tags :