🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

रात को था बर्थ डे, सुबह दूसरी मंजिल से नीचे गिरी पड़ी मिली छात्रा

👤
Digital Desk
👁 20738 व्यूज
📍 इंदौर
रात को था बर्थ डे, सुबह दूसरी मंजिल से नीचे गिरी पड़ी मिली छात्रा
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपना बर्थडे मनाकर लौटी छात्रा दूसरी मंजिल से गिर गई. इस पूरे मामले को संदेहास्पद मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.



जानकारी के मुताबिक, विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली आयुषी मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ बाहर गई थी.



बर्थडे सेलिब्रेट कर वापस लौटी आयुषी बुधवार को तड़के चार बजे हॉस्टल के नीचे गिरी मिली. हॉस्टल इंचार्ज ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. आयुषी की सांसे चल रही थी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका गंभीर हालत में इलाज जारी है.



डॉक्टरों की मानें तो दूसरी मंजिल से गिरने के कारण आयुषी को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ये जांच करना शुरू कर दी है कि आयुषी खुद अपने कमरे में से गिरी थी या फिर उसे धक्का दिया गया था. बताया जा रहा है कि छात्रा मूल रूप से इटारसी की रहने वाली है. घटना के संबंध में उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है.
Tags :