🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

लोनिवि में मूल स्वीकृति से हटकर अतिरिक्त निर्माण करने पर लगाई रोक

👤
DD
👁 3335 व्यूज
📍 Bhopal
लोनिवि में मूल स्वीकृति से हटकर अतिरिक्त निर्माण करने पर लगाई रोक
भोपाल 18 फरवरी 2022। राज्य के लोक निर्माण विभाग के नवनियुक्त प्रमुख अभियंता नरेंद्र कुमार ने मूल स्वीकृति से हटकर अतिरिक्त निर्माण कार्य कराये जाने पर रोक लगा दी है।
इस संबंध में नरेंद्र कुमार ने सभी अधीनस्थ मुख्य अभियंताओं को पत्र जारी कर कहा है कि विभाग द्वारा सम्पादित कार्यों के संबंध में कुछ प्रकरणों में यह संज्ञान में आया है कि शासन द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृतियों के कार्य कराते समय अनेक जिलों में मूल स्वीकृति में स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त कार्य, पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति की अपेक्षा में करा लिये जाते है। कुछ प्रकरणों में ऐसा भी देखने में आया है कि मूल स्वीकृति के कार्यों को पूर्ण न करते हुए कुछ-कुछ अतिरिक्त कार्य करा लिये गये है। यह प्रथा सर्वथा अनुचित एवं मान्य योग्य नहीं है। इसलिये सभी को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति में शामिल कार्यों के अतिरिक्त कोई भी कार्य नहीं कराया जाए, यदि मूल स्वीकृति के अतिरिक्त कोई कार्य किये जाना है तो सक्षम अधिकारी से लिखित में निर्देश प्राप्त किये जाएं।
प्रमुख अभियंता ने पत्र में यह भी कहा है कि अनेक कार्यों में यह भी पाया गया कि मूल स्वीकृति से अधिक राशि के कार्य करा लिये गये हैं और ठेकेदार को भुगतान अनुबंधित राशि की सीमा तक ही किया जाता है। ऐसी परिस्थितियों में अतिरिक्त कराये गये कार्यो के दायित्वों का भुगतान शेष रहता है, जो पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त न होने के कारण किया जाना संभव नहीं होता है। इसलिये प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार कार्यो का सम्पादन अनुबंधित राशि की सीमा तक ही कराया जावे एवं आवश्यक होने पर अतिरिक्त कार्य कराये जाने हेतु, पहले पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की जावे अन्यथा की स्थिति में ठेकेदारों के दायित्वों के भुगतान करने हेतु संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :