🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

न्यूनतम मजदूरी के मामले में केंद्र ने भोपाल को बी श्रेणी में रखा

👤
Digital Desk
👁 17934 व्यूज
📍 भोपाल
न्यूनतम मजदूरी के मामले में केंद्र ने भोपाल को बी श्रेणी में रखा
21 सितम्बर 2016। केन्द्र सरकार द्वारा अपने शहरी नियोजनों में भोपाल शहर को बी श्रेणी क्षेत्र में रखा है। वैसे इस क्षेत्र में जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर एवं उज्जैन को भी रखा गया है। इन नगरों में केंद्र ने न्यूनतम मजदूरी की आधारभूत दर 437 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की है। यह दर आगामी एक नवम्बर के बाद प्रभावशील हो जायेंगी।



केंद्र ने नागपुर शहर को इस मामले में ए श्रेणी क्षेत्र में रखा है जिसकी न्यूनतम मजदूरी की आधारभूत दर 523 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। इस श्रेणी में वृहत्त मुम्बई, नवी मुम्बई और पुणे भी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों हवाई अड्डों पर होने वाली माल की लदाई एवं उतराई का काम करने वाले मजदूरों को भी न्यूनतम मजदूरी कानून के दायरे में ला दिया है जोकि पहले नहीं थे।

इधर केंद्र ने देश के कृषि क्षेत्र के नियोजनों के लिये भी न्यूनतम मजदूरी निर्धारित कर दी है। इनमें भी ए एवं बी के वही क्षेत्र हैं जोकि शहरी नियोजनों के लिये दिये गये हैं, परन्तु इनमें न्यूनतम मजदूरी कम तय की गई है। ए श्रेणी के क्षेत्रों के लिये अकुशल श्रमिक हेतु 333 रुपये, अध्र्द कुशल हेतु 364 रुपये, कुशल हेतु 395 रुपये तथा उच्च कुशल हेतु 438 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार बी श्रेणी के क्षेत्रों हेतु अकुशल श्रमिक हेतु 303 रुपये, अध्र्द कुशल हेतु 335 रुपये, कुशल हेतु 364 रुपये तथा उच्च कुशल हेतु 407 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है।



विभाग के लोगों का कहना है कि न्यूनतम मजदूरी का विषय समवर्ती सूची में है। केन्द्र श्रेणी वार न्यूनतम मजदूरी की दरें तय करता है जबकि प्रदेश में हम एक ही दर रखते हैं तथा हर साल 1 अक्टूबर को इसे रिवाईस करते हैं। अभी हमारे दरें ज्यादा हैं जिसे केंन्द्र ने भी अब बढ़ा दिया है।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :