🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

4 जून तक 81 हजार 594 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए

👤
DD
👁 2551 व्यूज
📍 Bhopal
4 जून तक 81 हजार 594 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए
त्रि-स्‍तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2022
भोपाल 4 जून 2022। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत 4 जून तक 81 हजार 594 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू हुई है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 1879, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 7 हजार 198, सरपंच के लिए 38 हजार 251 और पंच पद के लिए 34 हजार 266 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला भोपाल में 26, श्योपुर में 39, मुरैना में 54, भिण्ड में 38, ग्वालियर में 38, दतिया में 11, शिवपुरी में 71, गुना में 45, अशोकनगर में 13, सागर में 34, टीकमगढ़ में 37, छतरपुर में 34, दमोह में 20, पन्ना में 22, सतना में 188, रीवा में 60, सीधी में 28, सिंगरौली में 21, शहडोल में 68, अनूपपुर में 19, उमरिया में 15, कटनी में 21, जबलपुर में 40, डिंडोरी में 7, मण्डला में 16, बालाघाट में 17, सिवनी में 18, नरसिंहपुर में 9, छिन्दवाड़ा में 62, बैतूल में 29, हरदा में 10, नर्मदापुरम में 42, रायसेन में 79, विदिशा में 23, सीहोर में 25, राजगढ़ में 37, आगर-मालवा में 33, शाजापुर में 29, देवास में 24, खंडवा में 8, बुरहानपुर में 13, खरगोन में 95, बड़वानी में 36, अलीराजपुर में 26, झाबुआ में 27, धार में 41, इंदौर में 20, उज्जैन में 47, रतलाम मे 63, मंदसौर में 57, नीमच में 31 और निवाड़ी में 13 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

उल्लेखनीय है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये आगामी 6 जून तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। प्रथम चरण के लिये मतदान 25 जून को, द्वितीय चरण के लिये मतदान एक जुलाई और तृतीय चरण के लिये मतदान 8 जुलाई को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।
Tags :