🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

गृह मंत्रालय से पूछा सवाल- एलियंस ने किया हमला तो कैसे निपटेंगे?

👤
Digital Desk
👁 18755 व्यूज
📍 Delhi
गृह मंत्रालय से पूछा सवाल- एलियंस ने किया हमला तो कैसे निपटेंगे?


RTI लगाकर गृह मंत्रालय से पूछा सवाल- एलियंस ने किया हमला तो कैसे निपटेंगे? ट्विटर यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने ट्विटर पर ऐसे ही एक आवेदन की कॉपी शेयर की है। जिसमें पूछा गया है कि अगर एलियंस ने भारत पर हमला कर दिया तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार की क्या तैयारियां हैं?



सूचना के अधिकार (आरटीआई) शुरू करने का मकसद सिस्टम में पारदर्शिता लाना था। इसके जरिए देश में कई चीजों का खुलासा भी हुआ है, लेकिन कभी-कभी आरटीआई के जरिए कुछ ऐसी जानकारियां मांगी जाती है जिनका जवाब देना तो संभव नहीं है लेकिन आप उन सवालों का सुनकर हैरान और सोच में जरुर पड़ जाएंगे। ऐसा ही एक आरटीआई आवेदन सामने आया है जिसमें गृह मंत्रालय से पूछा गया है कि अगर देश पर एलियन हमला कर दे तो भारत सरकार इस स्थिति से कैसे निपटेगी? क्या गृह मंत्रालय इसका जवाब दे सकता है?



केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने ट्विटर पर ऐसे ही एक आवेदन की कॉपी शेयर की है। जिसमें पूछा गया है कि अगर एलियंस ने भारत पर हमला कर दिया तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार की क्या तैयारियां हैं? क्या गृह मंत्रालय इस बारे में जानकारी दे सकता है? एलियंस को हराने के लिए भारत के पास क्या संसाधन है? उनको हराने की कितनी संभावनाएं हैं? क्या हम विल स्थिम के बिना एलियंस को हरा सकते हैं? गृह राज्य मंत्री ने इस कॉपी को ट्वीट करते हुए लिखा- मामले का विषय बहुत ही साइंटिफिक है। इस तरह की आरटीआई ऑफिस स्टाफ का समय खराब करती हैं।









इस आरटीआई ने उस समय लोगों को इंटरनेट पर चौंकाया जब जर्नलिस्ट अभिमन्यु घोषाल ने इसे ट्वीट किया। इससे पहले यह यह आरटीआई फेसबुक पर Yourti.in द्वारा जून में पोस्ट की गई थी लेकिन यह आरटीआई कल वायरल हुई। बता दें कि एक्टर विल स्मिथ एलियंस पर आधारित हॉलिवुड मूवी मैन इन ब्लैक में थे।
Tags :