🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अडाणी ने दुनिया का सबसे बड़ा सौर संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया

👤
Digital Desk
👁 19008 व्यूज
📍 नई दिल्ली
अडाणी ने दुनिया का सबसे बड़ा सौर संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया


नई दिल्‍ली 21 सितम्बर 2016। अडाणी समूह की इकाई अडाणी ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को दुनिया का सबसे बड़ा सौर संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित किया। 648 मेगावॉट का यह सौर संयंत्र तमिलनाडु में है और इस पर 4,550 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।



कंपनी ने एक बयान में कहा कि 648 मेगावॉट के सौर संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया गया है जो तमिलनाडु के रामनाथपुरम के कामुती में है। इस पर 4,550 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह राज्य सरकार की 2012 में पेश सौर ऊर्जा नीति के तहत 3,000 मेगावॉट की सौर बिजली उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का हिस्सा है।



इस समूचे 648 मेगावॉट के संयंत्र को तांतरान्सको के कामुती 400 केवी सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, 'यह तमिलनाडु और देश के लिए एक यादगार पल है। हम राष्ट्र को इस संयंत्र को समर्पित कर काफी खुश हैं। इतने बड़े संयंत्र से दुनिया में प्रमुख हरित ऊर्जा उत्पादकों में शुमार होने की भारत की महत्वाकांक्षा और पुख्ता होती है।'
Tags :