🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं ज्यादा व्यायाम, डाक्टरी सलाह जरूर ले

👤
DD
👁 2554 व्यूज
📍 Bhopal
शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं ज्यादा व्यायाम, डाक्टरी सलाह जरूर ले
हाल ही में कामेडियन राजू श्रीवास्तव की जिम मै व्यायाम करने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और डाक्टर उनकी जान बचाने में लगे हैं। डाक्टरों का कहना है कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब व्यायाम के बाद लोगों की तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। दरअसल खुद को सेहतमंद रखने के लिए कई बार लोग अत्याधिक व्यायाम कर लेते हैं। यह शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाता है। डाक्टरों का कहना है कि बगैर डाक्टरी सलाह के भारी व्यायाम शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।
अचानक बन जाता है क्लाट
हृदय रोग विशेषज्ञ डा.एके पंचोलिया के मुताबिक दिल की नसों में बचपन से ही एक पदार्थ जमने लगता है। मेडिकल भाषा में इसे प्लेग कहते हैं। जब व्यक्ति अत्याधिक व्यायाम करता है तो हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके चलते प्लेग टूट जाते हैं। प्लेग से निकला पदार्थ रक्त के साथ मिलकर नसों को जाम कर देता है। फलस्वरूप अचानक से दिल की गतिविधियां बाधित हो जाती हैं। ट्रेडमिल व्यायाम, साइकिलिंग, दौड़ना जैसे व्यायाम करते वक्त ऐसा होने की आशंका ज्यादा रहती है।
मधुमेह या उच्च रक्तचाप है तो जांच करवाने के बाद ही करें व्यायाम
हृदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे कोई रोग हैं उन्हें डाक्टर से जांच करवाने के बाद ही व्यायाम करता चाहिए। प्लेग जमने की प्रक्रिया इतना धीमी होती है कि सामान्यत: व्यक्ति को इसका अहसास ही नहीं होता। कई बार यह भी होता है कि कोई व्यक्ति सालों साल व्यायाम करता रहे लेकिन उसे कोई दिक्कत न हो और एक दिन अचानक दिल का दौरा पड़ जाए।
Tags :