🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विभाजन का दहकता अग्निकुण्ड

👤
DD
👁 4644 व्यूज
📍 Bhopal
विभाजन का दहकता अग्निकुण्ड
१४ अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में अब मनना शुरु हुआ है, कैसी निर्दय स्मृति? एक तंग अनुमान के अनुसार भारत-पाक विभाजन में दस लाख से अधिक लोग मारे गए.लाखों स्त्रियों बलात्कार की शिकार हुई, उनका धर्म जबरन बदलवा दिया गया.कईयों ने अग्नि और बिना अग्नि के जौहर कर लिया.दुनिया के इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ कि मजहब के आधार पर किसी देश का ऐसा बँटवारा हुआ हो.फिर भी न कोई जाँच हुई और न कोई आयोग बैठा. स्वाधीनता की इस क़ीमत पर देश ने चुप्पी साध ली.यहाँ तक कि इसकी यादों पर भी अघोषित रोक लगा दी गई. अब जाकर एक स्मृति मिली है. लाखों परिवारों की दर्दनाक कहानियाँ, इतिहास के कूड़ेदान में नही जा सकती हैं.
अपने ही देश में शरणार्थी बन गए लोगों में से एक कोटपुतली राजस्थान के कवि विजय नाविक ने लिखा कि-लहुलुहान था पंचनद, घायल नर अरु नार ।
लाखों मृत हो कर पड़े, बर्बर अत्याचार ।।

बँटवारे का दंश ये, देता अब तक टीस ।
धर्म बचा सिर दे दिए, बड़ी चुकाई फ़ीस ।।

कटी अनेकों नारियाँ, निर्मम लूटी लाज ।
आज़ादी का दाम सुन, झुका शर्म से आज ।।

आज़ादी के जश्न में, मस्ती करी क़बूल ।
लाखों की थी बलि चढ़ी, नेता बैठे भूल ।।

हावी जिहाद जब हुआ, शासक बैठे मौन ।
जुल्मों की तब अति हुई, रक्षा करता कौन?? अपने पुरुषार्थ से यहाँ आए हिन्दू और सिख फिर उठ खड़े हुए पर विश्वास मानिये एक अग्निकुण्ड अभी भी उनके सीनों में धधकता है.इस दिवस पर बँटवारे के उन अनाम बलिदानियों और पुरखी महिलाओं को प्रणाम!


-Lajpat Ahuja
Ex Director PR,Govt of MP,former Rector MCU
Tags :