🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पाकिस्तान को नानी याद कर देगा भारत : नंदकुमार सिंह चौहान

👤
Digital Desk
👁 17677 व्यूज
📍 भोपाल
पाकिस्तान को नानी याद कर देगा भारत : नंदकुमार सिंह चौहान
उरी हमले को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बुधवार को पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. चौहान ने कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा, उसको नानी याद आ जाएगी.



दरअसल, धार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया जिसमें नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद सावित्री ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, जिलाध्यक्ष राज बर्फा सहित बड़ी संख्या में पूरे जिले से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.



चौहान ने प्रशिक्षण वर्ग को पूरे प्रदेश में पहला अनूठा प्रयास बताया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग मार्केटिंग का युग है और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं का प्रचार करना चाहिए.



वहीं इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देश के हालातों को लेकर कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा और उसको नानी याद आ जाएगी. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के बयान ईवेंट मैनेजमेंट से जंग नहीं जीती जाती, इस पर पलटवार करते हुए कहा कि तो क्या खाटला सभा से जंग जीती जाती है.
Tags :