🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

साहेब...बीवी और बिहार रिटर्न्स, राजनीतिक उठा-पटक और महत्वकांक्षा से भरपूर

👤
DD
👁 1986 व्यूज
📍 Bhopal
साहेब...बीवी और बिहार रिटर्न्स, राजनीतिक उठा-पटक और महत्वकांक्षा से भरपूर
26 अगस्त 2022, सोनी लिव की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'महारानी' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज से एक बार फिर हुमा कुरैशी का राजनीतिक रूप देखने को मिलने वाला है। बिहार की राजनीति के जाल को दिखाती सीरीज 'महारानी' ने दर्शकों के दिलों पर एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी कि दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कल दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन आज इस रिपोर्ट में हमने आपके लिए एक से बढ़कर एक पॉलीटिकल ड्रामा सीरीज की लिस्ट तैयार की है, जिसमें कुर्सी का खेल बखूबी दिखाया गया है।
महारानी 2 से साथ ही सभी को इसका पहला सीजन जरूर देखना चाहिए। महारानी बिहार की एक ऐसी महिला की कहानी सबके सामने पेश करती है, जो बिना किसी प्लानिंग के राजनीति में कदम रखती है। 90 के दशक में बिहार की राजनीति को दिखाती इस वेब सीरीज का हर एक सीन बहुत ही सही ढंग से शूट किया गया है। सीरीज की कहानी को और दमदार बनाने का काम अभिनेत्री हुमा कुरैशी की अदाकारी ने किया है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है।


Tags :