🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बढ़ते माफिया के हौसले, घर में घुसकर जलाई खनिज अधिकारी की जीप

👤
Digital Desk
👁 17652 व्यूज
📍 भोपाल
बढ़ते माफिया के हौसले, घर में घुसकर जलाई खनिज अधिकारी की जीप
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक माफिया ने खनिज अधिकारी के घर में घुसकर उसकी जीप को आग लगा दी. घटना के बाद से संबंधित अधिकारी का परिवार काफी डरा हुआ है.



जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह और एनजीटी से मिले आदेशों के बाद खनिज विभाग लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. कार्रवाई से नाराज माफिया लगातार अधिकारियों को धमकी भी दे रहे हैं.



कुछ दिनों पहले खनिज अधिकारी ओपी बघेल ने भी एक माफिया पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद से उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही थीं. बुधवार रात को आरोपी माफिया और उसके साथी अधिकारी ओपी बघेल के घर में घुस गए और उनकी सरकारी जीप (एमपी 02 एवी 3261) में आग लगा दी.



जब तक दमकल को घटना की सूचना दी गई, तब तक जीप पूरी तरह खाक हो चुकी थी. घटना के बारे में अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं घटना के बाद से ओपी बघेल का परिवार घबराया हुआ है.
Tags :