🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मप्र विधानसभा सत्र के पहले दिन मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई, शंकराचार्य को दी श्रद्धांजलि

👤
DD
👁 1290 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र विधानसभा सत्र के पहले दिन मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई, शंकराचार्य को दी श्रद्धांजलि

भोपाल 23 सितम्बर 2022 । मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की आज से शुरूआत हुई. सत्र के पहले दिन सदन में आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी गई. वहीं दिवंगत शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती एवं अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सदन की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.
राष्ट्रपति और गोविंद सिंह को दी बधाई: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जगह नेता प्रतिपक्ष बनाये गये डॉ. गोविंद सिंह को बधाई दी. इसके बाद उन्होंने मुर्मू को देश का पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर सदन एवं प्रदेश के नागरिकों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी.मुर्मू के संघर्ष और राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए गौतम ने कहा, वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं. एक आदिवासी महिला के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. यह प्रसंग भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में रेखांकित किया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि ?यह भारतीय लोकतंत्र की अद्भुत, अभूतपूर्व एवं लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला है, कि एक जनजातीय आदिवासी परिवार में पैदा हुई महिला आज भारत की राष्ट्रपति हैं.
Tags :