🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सालों बाद पुलिस रेगुलेशन में बदलाव, अब अच्छी सेवा हेतु मिलेगा 5 हजार का इनाम

👤
Digital Desk
👁 19167 व्यूज
📍 भोपाल
सालों बाद पुलिस रेगुलेशन में बदलाव, अब अच्छी सेवा हेतु मिलेगा 5 हजार का इनाम
22 सितम्बर 2016। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस रेगुलेशन में सालों बाद बदलाव किया है। अब पुलिस विभाग में अच्छी सेवा या अच्छे आचरण या निश्चित कार्य में बहादुरी या चुतुराई प्रदर्शित करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी 5 हजार रुपये का इनासम दे सकेंगे। पहले रेगुलेशन में इन्स्पेक्टर जनरल आफ पुलिस को मात्र 500 रुपये



इनाम देने का प्रावधान था जबकि अब पुलिस विभाग में मुखिया डीजीपी होता है।

ताजा बदलाव के अनुसार, अब एडीजीपी को उक्त कार्यों के लिये डेढ़ हजार रुपये, आईजी को एक हजार रुपये, डीआईजी को 500 रुपये तथा एआईजी या एसपी को 500



रुपये का रिवार्ड देने का अधिकार होगा। इससे पहले रेगुलेशन में एआईजी और एसपी को डीआईजी के अनुमोदन पर 200 रुपये एवं एआईजी एवं एसपी को सीधे 40 रुपये



इनाम देने का अधिकार था।

राज्य सरकार के गुह विभाग ने 155 साल पहले बने पुलिस अधिनियम 1861 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुये पुलिस रेगुलेशन में यह ताजा बदलाव किया है।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :