🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

स्ट्रीट चिल्ड्रन के पुनर्वास की नीति के क्रियान्वयन के निर्देश जारी हुए

👤
DD
👁 1231 व्यूज
📍 Bhopal
स्ट्रीट चिल्ड्रन के पुनर्वास की नीति के क्रियान्वयन के निर्देश जारी हुए
भोपाल 19 सितम्बर 2022। राज्य के सामजिक न्याय विभाग ने अपने सभी संभागीय एवं जिला अधिकारियों को सडक़ पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास हेतु नीति 2022 क्रियान्वित करने के निर्देश जारी कर दिये हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि 25 मई 2022 को महिला एवं बाल विकास विभाग ने उक्त नीति जारी की है। सामाजिक परिस्थितियों, आर्थिक अभाव एवं संसाधनों की कमी के कारण अनेक परिवार में ऐसी विषम परिस्थितियां निर्मित हो जाती है कि उन परिवार के बच्चे सामान्यत: भिक्षावृति करने, कचरा/ पन्नी बीनने, बालश्रम करने, तमाशा दिखाते हुय पाये जाते है और माता-पिता के बेराजगार होने, उचित संरक्षण तथा पुनर्वास नहीं होने, गरीबी और विपरीत परिवारिक परिस्थिति एवं उचित मार्गदर्शन नही मिलने के कारण ऐसे बच्चे सडक़ पर रहने को मजबूर होते हैं। बच्चों की सरल प्रकृति होने के कारण उनके मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अपराध में उपयोग किये जाने, यौन शोषण, बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी, बाल तस्करी, नशे के शिकार होने की संभावना बनी रहती है।
इसलिये इस नीति का गहनता से अध्ययन किया जाये और दिव्यांग बच्चों, नशे से ग्रसित बच्चों, भिक्षावृति करते बच्चों एवं बच्चों के परिवारों को विभागीय योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ दिलाये जाने का विभागीय दायित्व नियत है। विभागीय विधिवत कार्यवाहियां महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, ग्रामीण निकाय एवं नगरीय निकाय (शहरी आजीविका मिशन) के समन्वय से संपादित की जाये। मप्र भिक्षावृति निवारण अधिनियम 1973 एवं नियम 2018 संपूर्ण प्रदेश में प्रभावशील हैं। जिला स्तर से सडक़ पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास हेतु नीति पर की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।


-डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :