🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिये मध्यप्रदेश को मिलेंगे कई पुरस्कार

👤
DD
👁 1215 व्यूज
📍 Bhopal
स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिये मध्यप्रदेश को मिलेंगे कई पुरस्कार

स्वच्छ भारत दिवस 2 अक्टूबर को दिल्ली में होगा आयोजन
भोपाल 22 सितम्बर 2022, स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को कई पुरस्कारों के लिये चुना गया है। राष्ट्रपति द्वारा 2 अक्टूबर को विज्ञान भवन दिल्ली में होने वाले स्वच्छ भारत दिवस पर यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के दल को प्रदान किये जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2022 में वेस्ट जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों में भोपाल को प्रथम एवं इंदौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार सुजलाम अभियान-1 में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को प्रथम एवं सुजलाम अभियान-2 में मध्यप्रदेश को चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को संचालक स्वच्छ भारत मिशन विकास शील ने मध्यप्रदेश में इस उत्कृष्ट एवं उदाहरणीय कार्य के लिये पत्र लिख कर बधाई दी है।



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :