🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मुख्य एवं गौण खनिज पर बकाया राजस्व के भुगतान में राहत के आदेश जारी

👤
DD
👁 1822 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्य एवं गौण खनिज पर बकाया राजस्व के भुगतान में राहत के आदेश जारी
भोपाल 13 अक्टूबर 2022। राज्य के खनिज विभाग ने प्रदेश के मुख्य एवं गौण खनिज पर बकाया खनिज राजस्व के भुगतान में राहत देने के आदेश जारी कर दिये हैं। इसके लिये समाधान योजना जारी की गई है। इसके तहत 31 मार्च, 2010 के पूर्व की बकाया राशि में ब्याज की पूर्णत: छूट रहेगी। 1 अप्रैल, 2010 से 31 मार्च, 2020 तक के ऐसे प्रकरण जिनमें बकाया राशि 5 लाख रुपये से कम है, उन पर ब्याज पूर्णत: माफ किया जायेगा। 1 अप्रैल, 2010 से 31 मार्च, 2020 तक के ऐसे प्रकरण जिनमें बकाया राशि 5 लाख रुपये से अधिक है, उन पर ब्याज की राशि 24 प्रतिशत के स्थान पर 6 प्रतिशत की दर से वसूल की जायेगी। ऐसी बकाया राशि जिस पर न्यायालयीन वाद लंबित है, तब उपरोक्तानुसार राशि जमा होने पर वाद वापस लिया जा सकेगा। यह छूट 31 अक्टूबर, 2022 तक लागू रहेगी।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :