🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

महेश्वर विद्युत प्रोजेक्ट रद्द होने से बचे 42 हजार करोड़ : नर्मदा बचाओ आंदोलन

👤
DD
👁 1205 व्यूज
📍 Bhopal
महेश्वर विद्युत प्रोजेक्ट रद्द होने से बचे 42 हजार करोड़ : नर्मदा बचाओ आंदोलन
भोपाल 18 अक्टूबर 2022। उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महेश्वर जल विद्युत परियोजना के सम्बंध में निजी परियोजनकर्ता के साथ हुए सभी समझौतों के रद्द करने का अनुमोदन कर दिया गया। महेश्वर परियोजना के खिलाफ नर्मदा बचाओ आन्दोलन के तहत प्रभावितों के 25 वर्ष के निरंतर संघर्ष की यह एक एतिहासिक जीत है और इस प्रकार इस परियोजना के रद्द होने से प्रदेश की जनता का 42000 करोड़ रुपया लुटने से बच जायेगा। यह बात बुधवार को नर्मदा बचाओ आंदोलन के आलोक अग्रवाल ने अपने एक बयान कही।
अग्रवाल ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने महेश्वर जल विद्युत परियोजना के संबंध में पांच समझौतों के रद्द करने का अनुमोदन किया है जिनमें शामिल हैं : 11 नवंबर 1994 को विद्युत क्रय समझौता, 27 मई 1996 को विद्युत क्रय समझौता संशोधन, 27 मई 1996 को इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंट, 24 फरवरी 1997 को पुनर्वास व पुनस्र्थापना समझौता और 16 सितंबर 2005 को अमेंडेटेरी एंड रीस्टेटेड एग्रीमेंट। साथ ही इन समझौतों से जुड़ी राज्य सरकार की सभी गारन्टियों और काउंटर गारन्टियों को भी रद्द कर दिया गया है।
अग्रवाल ने बताया कि महेश्वर परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर खरगोन जिले में एक बड़ा बांध बनाया जा रहा है। 400 मेगवाट क्षमता वाली इस बिजली परियोजना को निजीकरण के तहत 1994 में एस कुमार समूह की कंपनी श्री महेश्वर हायडल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया गया था। राज्य सरकार ने कंपनी के साथ सन 1994 में विद्युत क्रय समझौता और सन 1996 में संशोधित विद्युत क्रय समझौता किया था। इस जनविरोधी समझौते के अनुसार बिजली बने या न बने और बिके या न बिके फिर भी जनता का करोड़ों रुपया 35 वर्ष तक निजी परियोजनाकर्ता को दिया जाता रहना था। इस परियोजना की डूब में 61 गांव प्रभावित हो रहे थे।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :