🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

श‍िवराज का उद्यमियों को आमंत्रण- मप्र उद्योग मित्र राज्य है, यहां आएं और निवेश करें

👤
Digital Desk
👁 1341 व्यूज
📍 Bhopal
श‍िवराज का उद्यमियों को आमंत्रण- मप्र उद्योग मित्र राज्य है, यहां आएं और निवेश करें
भोपाल 20 अक्टूबर 2022। मध्य प्रदेश उद्योग मित्र राज्य है। निवेशकों को हम सभी तरह की सुविधाएं देते हैं। हमारे पास पर्याप्त मानव संसाधन है। उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि बैंक हैं। पानी और बिजली की कोई समस्या नहीं है। सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप मध्य प्रदेश आएं और निवेश करें। हम आपका स्वागत करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में वस्त्र और परिधान क्षेत्र के उद्यमियों से चर्चा में कही। उन्होंने सभी उद्यमियों को 11 और 12 जनवरी, 2023 में इंदौर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां समृद्ध जल, वन, खनिज और कृषि संपदा रही है। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मध्य प्रदेश में आज परिवहन और ऊर्जा अधोसंरचना का उत्तम विकास हुआ है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में प्रदेश का योगदान 3.6 से बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत हो गया है। इस वर्ष मध्य प्रदेश की वर्तमान मूल्य पर विकास दर 19.76 प्रतिशत रही है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में सिंचित क्षेत्र 45 लाख हेक्टेयर हो गया है। 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

रीवा में 750 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित है। अब ओंकारेश्वर जलाशय में 600 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है। सिंगापुर की सहायता से ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की गई है।

प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी कहा कि मध्य प्रदेश उद्योग स्थापना के लिए हर तरह से अनुकूल राज्य है। राज्य की औद्योगिक नीति को ऐसा बनाया गया है, जिससे उद्यमियों को कोई परेशानी न हो। आनलाइन सभी तरह की अनुमतियां दी जा रही हैं। इन्हें लोक सेवा गारंटी कानून के अंतर्गत लाया गया है।

वहीं, बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी दी। उद्यमियों ने मध्य प्रदेश में भूमि आवंटन और अनुमतियों की गति, उत्तम उद्योग अधोसंरचना और प्रदेश में व्यापार करने की सुगमता की प्रशंसा की। इस दौरान केंद्रीय उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार सचिव अनुराग जैन, वस्त्र मंत्रालय सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :