🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बरकतउल्ला में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का हंगामा

👤
Digital Desk
👁 17836 व्यूज
📍 Bhopal
बरकतउल्ला में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का हंगामा
एग्जाम न होने और फैकल्टी की कमी से हैं परेशान



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्रों ने हंगामा कर दिया. वे फैकल्टी की कमी और समय पर परीक्षा नहीं होने को लेकर नाराज थे.



छात्रों का कहना है कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जून में एग्जाम होना था. लेकिन सितम्बर खत्म होने जा रहा है अभी तक परीक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं.



विभाग में फैकल्टी और लैब नहीं होने की वजह से भी छात्र नाराज हैं. छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.

छात्रों का आरोप है कि कई बार कुलपति एमडी तिवारी से परीक्षाएं समय पर कराने की मांग की गई. लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे मजबूरन उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है.



करीब 1 हजार से ज्यादा छात्रों ने यूनिवर्सिटी में तालेबंदी कर दी और रैली निकालकर कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

रैली के बाद छात्र धरने पर बैठ गए. इस दौरान छात्रों ने किसी को भी यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं दिया, जिससे कॉलेज का स्टाफ बाहर खड़ा रहा.



छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द परीक्षाएं कराने की बात कही है.
Tags :