🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

लोकायुक्त के निर्देश पर दो इंजीनियरों द्वारा किये घोटाले की जांच हेतु कमेटी गठित की

👤
DD
👁 1111 व्यूज
📍 Bhopal
लोकायुक्त के निर्देश पर दो इंजीनियरों द्वारा किये घोटाले की जांच हेतु कमेटी गठित की

भोपाल 25 अक्टूबर 2022। राज्य के जल संसाधन विभाग ने रामपुरा खुर्द जिला सीहोर कार्यालय के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री अविनाश कुलकर्णी एवं तत्कालीन एसडीओ बीके जैन द्वारा किये घोटाले की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें एसई भोपाल एके पीपरे अध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि प्रभारी ईई सीहोर सुश्री प्रियंका भण्डारी एवं सहायक यंत्री मुख्यालय भोपाल श्रीमती बारो कुलस्ते सदस्य बनाये गये हैं। समिति को दो माह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।
इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी टेण्डर जारी किये, नियम विरुध्द ठेकेदारों को भुगतान किया एवं करोड़ों रुपये के बिल माप पुस्तिका में चढ़ाकर तथा राशि निकालकर उसका दुर्विनियोग किया। इन दोनों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज हुई थी जिस पर लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग को जांच रिपोर्ट देने के लिये कहा है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :