🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

अब नेता प्रतिपक्ष भी स्पीकर की तरह 40 हजार रुपये का अनुदान दे सकेंगे

👤
DD
👁 1272 व्यूज
📍 Bhopal
अब नेता प्रतिपक्ष भी स्पीकर की तरह 40 हजार रुपये का अनुदान दे सकेंगे
भोपाल 30 अक्टूबर 2022। अब नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह भी स्पीकर गिरीश गौतम की तरह किसी भी एक वर्ष में, किसी भी एक मामले में 40 हजार रुपये का अनुदान दे सकेंगे। पहले प्रावधान था कि स्पीकर 40 हजार रुपये एवं उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष 20 हजार रुपये तक अनुदान दे सकेंगे। इसके लिये राज्य के संसदीय कार्य विभाग ने दो साल पहले बने विधानसभा के द्वारा दिये जाने वाले स्वेच्छानुदानों संबंधी नियमों में बदलाव कर दिया है।
दरअसल नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा था कि स्पीकर एवं नेता प्रतिपक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा रहता है, इसलिये दोनों को अनुदान देने की राशि एक समान होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने उनकी बात स्वीकार कर यह बदलाव कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछली कमलनाथ सरकार के समय तत्कालीन स्पीकर एनपी प्रजापति ने ही 16 मार्च 20210 को उक्त स्वेच्छानुदान संबंधी नियम जारी करवाये थे तथा उस समय उन्होंने बड़ा प्रावधान कर दिया था कि स्पीकर 10 लाख रुपये एवं उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष एक लाख रुपये तक का अनुदान दे सकेंगे। लेकिन शिवराज सरकार के आने पर वर्ष 2021 में उक्त नियमों में बड़ी राशि को कम करने का बदलाव कर दिया था कि स्पीकर 40 हजार रुपये और उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष 20 हजार रुपये तक ही अनुदान दे सकेंगे।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :