🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

पंचायत विभाग में सब इंजीनियर के डेढ़ हजार पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जायेंगे

👤
DD
👁 1248 व्यूज
📍 Bhopal
पंचायत विभाग में सब इंजीनियर के डेढ़ हजार पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जायेंगे

भोपाल 5 नवम्बर 2022। राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपने एक भर्ती नियम - मप्र विकास आयुक्त पंचायत और ग्रामीण विकास तृतीय श्रेणी लिपिक वर्गीय और अलिपिक वर्गीय सेवा भर्ती नियम 1999 में नया बदलाव कर दिया है जिसके तहत सब इंजीनियरों के 1497 पद अब कर्मचारी चयन मंडल (पहले व्यापम नाम था) के माध्यम से भी भरे जा सकेंगे।
दरअसल दो साल पहले 1 फरवरी 2020 को उक्त नियमों में संशोधन के जरिये प्रावधान किया गया था कि सब इंजीनियरों का चयन मप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से किया जायेगा लेकिन अब नया प्रावधान जोड़ दिया गया है कि यदि आवश्यक हो तो सीधी भर्ती के लिये सब इंजीनियरों के रिक्त पदों को कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से वस्तुनिष्ठ प्रश्न-पत्र आधारित परीक्षा द्वारा बिना साक्षात्कार आयोजित किये भरा जा सकेगा।


- डॉ. नवीन जोशी






Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :