🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मध्य प्रदेश में आठ नये निजी विवि प्रारंभ करने को मिली मंजूरी

👤
DD
👁 1581 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में आठ नये निजी विवि प्रारंभ करने को मिली मंजूरी
भोपाल 6 नवंबर 2022। राज्य सरकार ने प्रदेश में आठ नये निजी विश्वविद्यालय प्रारंभ करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे अब राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढक़र 48 हो गई है। सरकार का लक्ष्य सौ निजी विवि स्थापित करने का है।
दरअसल विधानसभा के गत वर्षाकालीन सत्र में आठ नये निजी विवि स्थापित करने के लिये राज्य सरकार ने विधेयक पारित कराया था जिसे अब राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इससे इन आठों विश्वविद्यालयों ने वैधानिक रुप ले लिया है। ये आठ निजी विवि हैं : प्रस्टीज विवि इंदौर, शुभम विवि भोपाल, डा. प्रीति ग्लोबल विवि शिवपुरी, एलएनसीटी विद्यापीठ विवि इंदौर, अमलतास विवि देवास, आर्यावर्त विवि सीहोर, विक्रांत विवि ग्वालियर तथा ज्ञानवीर विवि सागर।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इससे पहले गवर्नर के माध्यम से गत 22 फरवरी 2022 को मप्र निजी विवि स्थापना एवं संचालन संशोधन अध्यादेश जारी कर प्रदेश में चार नये निजी विश्वविद्यालयों यथा प्रेस्टिज विवि इंदौर, टाइम्स विवि भोपाल, डा. प्रीति ग्लोबल विवि शिवपुरी तथा एलएनसीटी विद्यापीठ विवि इंदौर के गठन को स्वीकृति प्रदान की थी परन्तु यह अध्यादेश 22 अगस्त को लैप्स यानि व्यपगत हो गया था क्योंकि कोई भी अध्यादेश सिर्फ छह माह तक ही विधिमान्य रह सकता है। दरअसल, किसी अध्यादेश को निरन्तर प्रभावशील रखने के लिये विधानसभा में उसका विधेयक पारित कराना होता है। पहले विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र 25 जुलाई 2022 से बुलाया गया था परन्तु नगरीय एवं पंचायत आम चुनावों के कारण सत्र प्रारंभ करने की तिथि 13 सितम्बर 2022 कर दी गई। बाद में चार और नये व्रिवविद्यालयों के साथ अध्यादेश वाले चार विश्वविद्यालयों को सम्मिलित कर नया विधेयक 15 सितम्बर 2022 को विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में पारित किया गया जिसे अब राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है जिससे यह एक अधिनियम के रुप में प्रभावशील हो गया है।



- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :