🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

गरबे के आयोजन हेतु नहीं मिलेंगे स्कूल के ग्राउण्ड

👤
Digital Desk
👁 17690 व्यूज
📍 भोपाल
गरबे के आयोजन हेतु नहीं मिलेंगे स्कूल के ग्राउण्ड
24 सितम्बर 2016। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के ग्राउण्ड गरबे आदि समारोह के लिये नहीं मिल पायेंगे। ज्ञातव्य है कि आगामी 1 नवम्बर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं जिसके लिये राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भेजकर सचेत किया है।



स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान के दौरान शासकीय विद्यालयों में वैवाहिक अथवा अन्य समारोह आयोजित होने से विद्यालयों में शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियां सम्पादित होने में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिये राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान किन्हीं भी परिस्थितियों में शासकीय विद्यालयों के प्रांगण में वैवाहिक अथवा अन्य समारोहों के लिये आयोजन की अनुमति न दी जाये।



उल्लेखनीय है कि नवरात्र एवं दशहरा के आयोजन हेतु अनेक सरकारी स्कूलों के ग्राउण्ड निजी संस्थाओं द्वारा मांगे जाते हैं तथा इनके आयोजन से विद्यालय में बच्चे परेशान होते हैं तथा पढ़ाई प्रभावित होती है जिसका परिणाम वार्षिक परीक्षा के प्रतिकूल रिजल्ट के रुप में सामने आता है। पहले भी राज्य सरकार इस प्रकार के दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है परन्तु इसके बावजूद भी कई सरकारी स्कूलों के ग्राउण्ड आदि को इन समारोह के लिये दे दिया जाता है। राजधानी भोपाल में दशहरा के आयोजन के समय तो हर साल टीटी नगर दशहरा मैदान से सटे स्कूल के प्रांगण को कारपार्किंग हेतु उपयोग में ले लिया जाता है। इसलिये राज्य सरकार एक बार फिर आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को ऐसी अनुमति न दिये जाने के आदेश प्रसारित किये हैं।



सीहोर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारे जिले में किसी भी सरकारी स्कूल के प्रांगण को वैवाहिक, गरबे, दशहरे आदि समारोह के लिये नहीं देने के शासन के आदेश का पालन किया जा रहा है।
Tags :