🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

इकबाल सिंह बैंस को मिली सेवावृद्धि, छह माह और रहेंगे मुख्य सचिव

👤
DD
👁 1419 व्यूज
📍 Bhopal
इकबाल सिंह बैंस को मिली सेवावृद्धि, छह माह और रहेंगे मुख्य सचिव

30 नवंबर 2022। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति के दिन दी छह माह की सेवावृद्धि की अनुमति! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नौ नवंबर को की थी सिफारिश। सामान्य प्रशासन विभाग शाम तक एक दिसंबर से सेवावृद्धि संबंधी आदेश जारी करेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहीं अटकलों पर आज बुधवार को विराम लग गया। केंद्र सरकार ने 1984 बैच के अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को छह माह की सेवावृद्धि दी है। उनका आज कार्यकाल समाप्त रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सेवावृद्धि देने के लिए नौ नवंबर को सिफारिश की थी, जिस पर यह निर्णय लिया गया है। अब सामान्य प्रशासन विभाग शाम तक एक दिसंबर से सेवावृद्धि संबंधी आदेश जारी करेगा।
मंत्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री चाहते थे कि इकबाल सिंह बैंस ही मुख्य सचिव रहें, ताकि जो कार्ययोजना तैयार की गई है, उस पर तेजी से अमल हो सके। अगले माह संभाग स्तर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के कार्यक्रम होने हैं। आठ, नौ और दस जनवरी को इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दुनियाभर से तीन हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष मुख्य सचिव हैं औैर लगातार बैठकें हो रही हैं।
वहीं, 11 और 12 जनवरी को इंदौर में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। चुनाव के पूर्व यह शिवराज सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निवेशकों का भरोसा है और वे प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। फरवरी-मार्र्च 2023 में बजट प्रस्तुत होगा, जो पूरी तरह से चुनावी होगा। इसमें सभी वर्गों का साधने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होने हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने इकबाल सिंह बैंस पर ही भरोेसा जताया और केंद्र सरकार से छह माह की सेवावृद्धि करा ली।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :