🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

अब शासकीय सेवक की आपराधिक मामलों एवं विभागीय कार्यवाही साथ-साथ हो सकेगी

👤
DD
👁 1818 व्यूज
📍 Bhopal
अब शासकीय सेवक की आपराधिक मामलों एवं विभागीय कार्यवाही साथ-साथ हो सकेगी

भोपाल 5 दिसंबर 2022। प्रदेश में अब शासकीय सेवकों के विरुध्द आपराधिक मामलों पर कार्यवाही एवं विभागीय कार्यवाही दोनों साथ-साथ हो सकेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को सभी विभागों एवं जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
निर्देश में बताया गया है कि नौ साल पहले 30 जुलाई 2013 को जीएडी द्वारा जारी उस परिपत्र को निरस्त कर दिया गया है जिसमें कहा गया था कि लोकायुक्त संगठन एवं ईओडब्ल्यु द्वारा डाले गये छापे अथवा ट्रेप के प्रकरणों में विवेचना के दौरान विभाग स्तर पर समानांतर जांच की कार्यवाही न की जाये तथा लोकायुक्त संगठन एवं ईओडब्ल्यु द्वारा की गई विवेचना उपरान्त जांच एजेन्सी द्वारा की गई अनुशंसा अनुसार ही विभाग द्वारा कार्यवाही की जाये।
निर्देश में सुप्रीम कोर्ट के स्टेट ऑफ राजस्थान विरुध्द अन्य के वर्ष 1999 के मामले में दिये गये निर्णय का हवाला भी दिया गया है जिसमें उसने अभिमत दिया है कि समान तथ्यों तथा साक्ष्य के आधार पर अपचारी कर्मचारियों के विरुध्द आपराधिक मामलों की कार्यवाही तथा विभागीय कार्यवाही साथ-साथ चल सकती है।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :