🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

रातापानी टाईगर रिजर्व बनाने के लिये अब ग्राम सभाओं की सहमति ली जायेगी

👤
DD
👁 1345 व्यूज
📍 Bhopal
रातापानी टाईगर रिजर्व बनाने के लिये अब ग्राम सभाओं की सहमति ली जायेगी

भोपाल 7 दिसंबर 2022। राजधानी भोपाल से सटे रातापानी अभयारण्य को टाईगर रिजर्व बनाने के लिये अब वहां के कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्राम सभाओं से सहमति ली जायेगी। यह निर्णय स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड ने मंजूर किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 20 अप्रैल 2022 को बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रस्तावित रातापानी टाईगर रिजर्व क्षेत्र से संबंधित जन प्रतिनिधियों, सांसदों एवं विधायकों से वन मंत्री चर्चा करेंगे तथा उनके अभिमत प्राप्त कर पुन: बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत करेंगे। परन्तु वन मंत्री द्वारा अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं की गई तथा अब बोर्ड की पुन: हुई बैठक में ग्राम सभाओं से सहमति लेने का निर्णय ले लिया गया है।
यह असल कारण :
रातापानी अभयारण्य को टाईगर रिजर्व बनाने का मसला पिछले कई सालों से लेंबित पड़ा हुआ है। स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड कई बार इसके गठन का प्रस्ताव का प्रस्ताव रख चुका है परन्तु इस पर सहमति नहीं मिल पा रही है। इसका असल कारण यह है कि रातापानी अभयारण्य में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बुधनी क्षेत्र भी आता है और यहां अनेक ग्राम बसे हुये हुये हैं। सीएम फारेस्ट अफसरों से कह चुके हैं कि रातापानी टाईगर रिजर्व बनाने से जितना धन केंद्र से मिलेगा उतना वे राज्य के खजाने से उपलब्ध कराने के लिये तैयार हैं, इसलिये इसे टाईगर रिजर्व न बनाया जाये क्योंकि इससे अनके विकास कार्य रुक जायेंगे क्योंकि टाईगर रिजर्व बनने से विकास कार्यों के लिये फारेस्ट क्लीयरेंस लेना पड़ती है जिसमें काफी समय एवं धन व्यय होता है। फिर टाईगर रिजर्व बनने से वहां के ग्रामों के किसानों को उनकी भूमि पर वैसा मालिकाना हक नहीं मिल पायेगा जैसा राजस्व भूमि पर होता है और जिसे बंधक बनाकर वित्तीय संस्थाओं से ऋण ले लिया जाता है। टाईगर रिजर्व बनने से ग्राम एवं उसकी भूमि पर स्वामित्व वन विभाग का हो जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com





Tags :