🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

महारानी वेब सीरीज के तीसरे सीज़न की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में

👤
DD
👁 2054 व्यूज
📍 Bhopal
महारानी वेब सीरीज के तीसरे सीज़न की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में
भोपाल 12 दिसम्बर 2022। 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य' मध्यप्रदेश फिल्म शूटिंग की त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था के आधार पर फिल्म निर्माताओं के लिए प्रमुख गंतव्य स्थल बन गया है। सुश्री हुमा कुरैशी अभिनीत वेब सीरीज महारानी का दूसरा सीजन प्रदेश में शूट हो चुका है। अब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में होगी।

हाल ही में मुंबई में इंडिया टेलीविजन अवॉर्ड में अभिनेत्री सुश्री कुरैशी को वेब सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया। अवॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए सीरीज के निर्माता श्री नरेन कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि सुश्री कुरैशी ने मुंबई में 22वें आईटीए ओटीटी अवार्ड्स समारोह में महारानी सीजन-2 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। उन्होंने पुरस्कार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला और उनकी पूरी टीम के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन बोर्ड ने कोविड काल के कठिन समय महारानी सीजन-2 की शूटिंग सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मदद की है। जल्द ही सीजन-3 की शूटिंग मध्यप्रदेश में होने जा रही है। यह पुरस्कार जितना कांगड़ा टॉकीज का है उतना ही म.प्र. टूरिज्म बोर्ड का भी है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माताओं को अनुदान, लोक सेवा गारंटी अधिनियम में 15 दिन के भीतर फिल्म शूटिंग परमिशन, शूटिंग की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम जैसी कुछ प्रमुख पहल की गई है। ऐसे ही अनेक कारण हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य बनाया है। फिल्म जगत की हस्तियाँ शूटिंग के लिए बार-बार हमारे राज्य का दौरा कर रही हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :