🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षक प्रोत्साहन विशेषांक के विमोचन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष

👤
DD
👁 1437 व्यूज
📍 Bhopal
शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षक प्रोत्साहन विशेषांक के विमोचन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष
भोपाल 20 दिसंबर 2022। मध्यप्रदेश विधानभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने मंगलवार को विधानसभा परिसर के मानसरोवर सभागार में शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल शिक्षा की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंनें शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शिक्षक प्रोत्साहन विशेषांक का विमोचन भी किया।
शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा संचालित मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय को आनंद घर बनाओ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 2000 शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालय को बच्चों के लिए आनंद घर के रूप में रूपांतरित किया है। प्रदेश के नौनिहाल बच्चों को उनके अनुरूप शिक्षण प्रदान करने वाले शिक्षकों का मनोवल बढ़ाने के लिए माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा उन्हें शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान 2022 से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने सभी सम्मानित शिक्षको को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों से अपना योगदान प्रदान करने की अपील की। इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य जीवन निर्वाह नहीं, जीवन निर्माण होना चाहिए्।
हमारी नई शिक्षा नीति छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर की कई है। अब तक जो हमारी शिक्षा में हमारे वास्तविक इतिहास, भारतीय दर्शन और चिंतन परंपरा की उपेक्षा की जा रही थी, नई शिक्षा नीति से उसके द्वार पुनः खुले हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पी.सी़ शर्मा, पूर्व आयुक्त डाॅ. अशोक भार्गव, दक्षिणामूर्ति बाल विद्या मंदिर, भावनगर गुजरात के प्राचार्य श्री विपुल व्यास, शिक्षक संदर्भ समूह के समन्वयक डाॅ. दामोदर जैन सहित शिक्षाविद एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :