🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही के लिये सक्षम अधिकारी नियुक्त

👤
DD
👁 1292 व्यूज
📍 Bhopal
पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही के लिये सक्षम अधिकारी नियुक्त
भोपाल 22 दिसंबर 2022। राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतीराज में चुने गये प्रतिनिधियों एवं वहां नियुक्त शासकीय सेवकों द्वारा वित्तीय गड़बड़ी करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिये सक्षम अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं। ग्राम पंचायतों के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों के लिये जिला कलेक्टर/अपर कलेक्टर तथा जिला पंचायत के लिये संभागीय आयुक्त/अपर संभागीय आयुक्त सक्षम अधिकारी होंगे।
उल्लेखनीय है कि मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 में प्रावधान है कि विभाग के द्वारा पंचायत के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होने पर पंचायत के कार्यकलापों की जांच एवं कार्य का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन तैयार कर पंचायत के पदाधिकारी या शासकीय सेवक द्वारा अनियमितता पाये जाने पर सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित किया जाये। त्रिस्तरीय पंचायतीराज में वित्तीय गड़बडिय़ों एवं अनयमितताओं की काफी शिकायतें आती हैं। इन पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये राज्य सरकार ने ये सक्षम अधिकारी नियुक्त किये हैं।



- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :