🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

जंगली हाथियों के प्रबंधन पर तीन साल में चार करोड़ खर्च होंगे

👤
DD
👁 1378 व्यूज
📍 Bhopal
जंगली हाथियों के प्रबंधन पर तीन साल में चार करोड़ खर्च होंगे
26 दिसंबर 2022। मप्र के पूर्वी जिलों रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया आदि से छत्तीसगढ़ राज्य से आ रहे हाथियों के प्रबंध के लिये राज्य का वन विभाग तीन साल में चार करोड़ रुपये व्यय करेगा। वन विभाग के अंतर्गत हाथियों के प्रबंधन के लिये एक करोड़ रुपयों का प्रावधान रखा गया है। आने वाले सालों में पुन: डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपयों का और बजट प्रावधान बजट में रखा जायेगा।
हाथियों के प्रबंधन में धारा 144 भी लगाई जायेगी :
प्रदेश के जंगलों में घूम रहे जंगली हाथियों द्वारा ग्रामीणों एवं सम्पत्ति को हानि पहुंचाने से रोकने के लिये वन विभाग द्वारा बनाई कार्ययोजना में यह भी प्रावधान किया गया है कि संबंधित जिलों का प्रशासन धारा 144 लगाकर हाथियों के सामने उग्र हुये जनसमुदाय को रोकेगा। जिला प्रशासन को जंगली हाथियों से प्रभावित ग्रामवासियों हेतु वैकल्पिक अस्थाई रहवास में मदद करना होगी एवं उनके लिये भोजन, पानी एवं अन्य संसाधनों की भी उपलब्धता सुनिश्चित करना होगी। इसके अलावा, जिला प्रशासन को जंगली हाथियों द्वारा नष्ट मकानों की मरम्मत कराना होगी एवं मुआवजा भी देना होगा। हाथियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित (ट्रांसलोकेशन) करने पर क्षतिपूर्ति का भुगतान एवं अन्य आकस्मिक परिस्थिति में बड़ी भूमिका भी अदा करना होगी।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :