🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मध्‍य प्रदेश में पैसे लेकर झुग्गी बसाने वाले माफिया को नहीं छोड़ेंगे: शिवराज सिंह चौहान

👤
prativad
👁 845 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍य प्रदेश में पैसे लेकर झुग्गी बसाने वाले माफिया को नहीं छोड़ेंगे: शिवराज सिंह चौहान
भोपाल 5 जनवरी 2023। जिन शहरों में पैसे लेकर झुग्गी बसाने का काम चल रहा है, ऐसे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम कलेक्टरों को इस बात के निर्देश दे रहे हैं कि झुग्गीमाफिया को कुचल दिया जाए। हमारी सरकार का संदेश स्पष्ट और साफ है, जो जरूरतमंद है, उन सभी को भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन माफिया द्वारा बसाई गई झुग्गी के रहवासियों को सरकार पट्टे नहीं देगी।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नईदुनिया से कही। चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना प्रारंभ की गई है, इसके अतंर्गत हर बेघर ग्रामीण या छोटे से घर में रहने वाले संयुक्त परिवारों के विवाहित सदस्यों को अलग-अलग भूखंड दिए जाएंगे। झुग्गी माफिया के खिलाफ राज्य सरकार किस तरह कार्रवाई करेगी।

झुग्गी माफिया के खिलाफ यह है शिवराज का प्लान
1 जरूरतमंद को सरकार खुद प्लाट देगी।
2 शहरों में झुग्गी माफिया को कुचला जाएगा।
3 जो गरीब कई वर्षों से काबिज हैं, केवल उन्हीं का पुनर्वास किया जाएगा।
4 जिन क्षेत्रों में माफियाओं ने झुग्गी बसाई है, उन्हें पट्टे नहीं दिए जाएंगे। रातोंरात झुग्‍गी खड़ी न हो, इसकी भी व्यवस्थ की जाएगी।

इंदौर-भोपाल में बनेंगी बहुमंजिला इमारतें
इंदौर-भोपाल, उज्जैन में 23 हजार एकड़ भूमि अवैध कब्जे में थी। ऐसी भमि को सरकार ने माफिया के कब्जे से मुक्त कराया है। इस भूमि पर गरीबों के लिए बहुमजिला इमारतें बनाई जाएंगी और गरीबों को फ्लैट दिए जाएंगे। प्रदेश के अन्य शहरों में भी ऐसी भूमि हैं तो उस पर गरीबों को बसाया जाएगा।

सड़क पर कब्जे बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी सड़क पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे कब्जे खाली कराए जाएंगे।

ऐसे आया प्लाट देने का विचार
दरअसल, मुख्यमंत्री एकबार टीकमगढ़ के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने एक ग्रामीण महिला का हालचाल पूछा तो उसे अपनी पीड़ा बताई। चौहान के मुताबिक वृद्ध महिला ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, चारों का विवाह हो गया है। उनके बच्चों का भी विवाह हो गया। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि सारा परिवार एक साथ छोटे से मकान में किसी तरह रह रहा है। सोने के लायक भी जगह नहीं है। महिला की इसी समस्या को सुनने के बाद मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना बनाई गई है।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :