🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दिग्विजय का ट्वीट- 'बोया मोदी, निकला मनमोहन'

👤
Digital Desk
👁 18340 व्यूज
📍 Delhi
दिग्विजय का ट्वीट- 'बोया मोदी, निकला मनमोहन'
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, लेकिन उनका यह ट्वीट उलटा पड़ते हुए नजर आ रहा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा- मोदी के समर्थक उनके भाषणों से असंतुष्ट हैं और सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं, 'बोया मोदी, निकला मनमोहन।' दिग्विजय के सिंह इस ट्वीट पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की। इसको लेकर एक यूजर ने उनके ट्वीट पर रि-ट्वीट करते हुए लिखा- दिग्विजय सिंह आप मानते हैं मनमोहन सिंह वादे निभाने न चलते निराश है? राइट? एक दूसरे यूजर ने लिखा- देखिए क्या हाल हो गया है कांग्रेसियों का मोदी विरोध में? ये मनमोहन जी की तारीफ है या मजाक।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उरी हमले को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए रविवार को दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा- 'मोदी जी ने अपनी जबानी मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह कर दिया। जागो भक्तों जागो। मोदी बदल गया है!' उन्होंने आगे लिखा- मोदी ने केरल में जाकर पाकिस्तान को करारा जवाब 56 इंच के सीने वाले की तरह नहीं बल्कि 56 इंच जबान वाले की तरह से दिया। एक फोटो ट्वीट कर लिखा- तिरंगे के लिए प्यार प्रधानमंत्री बनने के बाद आया। देश बदले या न बदले मोदी बदल रहा है या बदल गया है।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए किए ट्वीट में फोटो शेयर करने के साथ लिखा- शर्मनाक सत्य। मोदी राज्य में गरीब और किसानों के पास इसके (सुसाइड) अलावा कोई विकल्प नजर नहीं आता।











गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उरी हमले के बाद पहली बार केरल में शनिवार को एक रैली के दौरान पाकिस्‍तान पर जमकर बरसे। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान दुनिया में आतंकवाद एक्‍सपोर्ट करता है। वह एशिया को रक्‍तरंजित बनाने में लगा हुआ। उन्‍होंने साथ ही साफ किया कि उरी में शहीद हुए 18 जवानों का बदला लिया जाएगा। साथ ही पाक को चुनौती दी कि उसमें हिम्‍मत है तो वह गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा के मुद्दे पर मुकाबला करके दिखाए।
Tags :