🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

व्हाट्सएप पर आया नया फीचर, इंटरनेट बैन होने पर भी कर सकेंगे मैसेज

👤
prativad
👁 2382 व्यूज
📍 Bhopal
व्हाट्सएप पर आया नया फीचर, इंटरनेट बैन होने पर भी कर सकेंगे मैसेज
6 जनवरी 2023। व्हाट्सएप ने कहा है कि proxy सर्वर से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी और सिक्योरिटी को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रॉक्सी सर्वर पर भी व्हाट्सएप एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगा। प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट करने के लिए व्हाट्सएप ने एक चार्ट भी शेयर किया है।
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक नए और सबसे खास फीचर का एलान किया है। WhatsApp में proxy सपोर्ट का एलान किया है जिसके बाद पूरी दुनिया के व्हाट्सएप यूजर इंटरनेट बैन या ब्लॉक होने की स्थिति में भी WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि इस फीचर को लेकर सरकार की ओर से आपत्ति भी हो सकती है, क्योंकि इस फीचर की मदद से यूजर्स उस दौरान भी मैसेज कर पाएंगे जब सरकार की ओर से इंटरनेट शटडाउन किया जाता है।

कैसे काम करेगा व्हाट्सएप का proxy फीचर
प्रॉक्सी फीचर के जरिए व्हाट्सएप यूजर किसी संस्थान या वॉलेंटियर के सर्वर से एप को कनेक्ट करके मैसेज भेज सकेंगे। ऐसे में किसी टेलीकॉम कंपनी के एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को किसी भी तरह का कोई भुगतान भी नहीं करना होगा। WhatsApp ने कहा है कि proxy सर्वर से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी और सिक्योरिटी को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रॉक्सी सर्वर पर भी व्हाट्सएप एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगा। प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट करने के लिए व्हाट्सएप ने एक चार्ट भी शेयर किया है।
देशहित में सरकार बंद करती है इंटरनेट
आमतौर पर किसी दंगे या बवाल के दौरान सरकार की ओर से सोशल मीडिया एप्स को ब्लॉक किया जाता है और कई बार कुछ खास इलाकों में इंटरनेट की सर्विस भी बंद की जाती है। पिछले साल इरान की सरकार ने WhatsApp और Instagram को प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक किया था। व्हाट्सएप ने कहा है कि हम किसी भी तरह का कोई इंटरनेट शटडाउन नहीं चाहते हैं।
प्रॉक्सी सेटिंग कैसे ऑन करें
पहला काम यही है कि आप अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करें। इसके बाद एप की सेटिंग में जाएं। इसके बाद Storage and Data के विकल्प पर टैप करें और Proxy को सेलेक्ट करें। अब proxy एड्रेस को भरें और सेव करें। कनेक्ट होने के बाद एक चेकमार्क आ जाएगा और आप इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी मैसेज कर सकेंगे।
Tags :