🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

भारतीय चिंतन में समाहित है अनेक समस्याओं का समाधान

👤
prativad
👁 1183 व्यूज
📍 Bhopal
भारतीय चिंतन में समाहित है अनेक समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तृतीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस को किया वर्चुअली संबोधित
6 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय चिंतन में अनेक समस्याओं का समाधान समाहित है। विश्व के राष्ट्र, भारत की पुरातन आध्यात्मिक संपदा को स्वीकारते हैं। रामायण अद्भुत ग्रंथ है। आज भी गाँव-गाँव में इसे गाया और सुनाया जाता है। महत्वपूर्ण शिक्षाओं के साथ ही विश्व शांति का संदेश देने में भारतीय धर्म ग्रंथ सहायक हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज तृतीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रेम, शांति, प्रसन्नता, एकता और भाई-चारे का संदेश देने वाले इस आयोजन में शोध-पत्र प्रस्तुत करने आए विद्वानों का मध्यप्रदेश में स्वागत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांफ्रेंस की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।

जबलपुर में हो रही कॉन्फ्रेंस में सांसद श्री राकेश सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, डॉक्टर गुमास्ता, श्री जी.डी. बक्शी, श्री गोविंद सिंह आदि उपस्थित हुए। कान्फ्रेंस में अनेक देश के प्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं। "रामायण की सौम्य शक्ति" विषय पर कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :